watch-tv

डी.ए.वी स्कूल जगराओं में मनाया गया योग दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओं, 24 जून :-डी.ए.वी सैंटनरी पब्लिक स्कूल जगराओं में योग दिवस पर विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा योगा भ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ: वेद व्रत प्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्यालय में योग दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल ने योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग से जुड़कर अपनी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कठिन समय में हमें प्राकृतिक रूप से योग अपनाकर स्वस्थ जीवन जीना चाहिए। एक प्रसिद्ध कहावत है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। इस प्रकार स्वस्थ मन से ही हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डी.पी.ई सुरिंदर पाल विज, जगदीप सिंह और समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Comment