चिंताजनक पहलू : देह-व्यापार का अड्‌डा बनता इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नागालैंड से लड़कियां बुलाकर महानगर में स्पा और सैलून सेंटर में चल रहे थे गोरखधंधा

 

लुधियाना 25 फरवरी। यहां लग्जरी स्पा और सैलून सेंटर में देह-व्यापार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी जयदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी जयदीप सिंह कई सालों से स्पा सेंटर की आड़ में यह अवैध धंधा चला रहा था। वह नागालैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था और मोटी रकम वसूलता था। पुलिस अधिकारी जगसीर सिंह के मुताबिक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के लड़कियों को रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

————-

Leave a Comment