पंजाब/यूटर्न/5 जुलाई: फाजिल्का में एक बडा ही अजीब मामला सामने आया है, जहां पर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफतार किए गए व्यक्ति के उक्त महिला के साथ दस वर्ष तक संबंध रहे हैं, इस दौरान दोनों ने एक बच्चे को जन्म भी दिया, लेकिन अब उक्त महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्राई कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है। फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर उर्फ जटवाली के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त महिला और आरोपी गांव में 10 वर्ष तक इक_े रहे है। इस दौरान एक बच्चे ने जन्म दिया जिसकी उम्र करीब अब 7 वर्ष है। बताया जाता है कि करीब पांच साल पहले वह आरोपी को छोडक़र अपने गांव चानन वाली मंडी चली गई। अब कई वर्षों बाद उसे पता चला कि आरोपी ने एक और महिला के साथ संबंध बनाए हुए हैं। कई वर्षों बाद अब वह 6 मई को आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर उसके द्वारा पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि एफआईआर में इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई कि कहीं हिंदू रीति रिवाज के साथ महिला व आरोपी व्यक्ति ने कोई शादी की हो। उधर, आरोपी के पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने नाजायज तौर पर उक्त व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह का कहना है कि पीडि़ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसमें तफतीश की जा रही है।
—————
