महिला ने इंसानों की जगह एआई को बनाया जीवनसाथी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

टेक्नोलॉजी का दायरा अब सिर्फ इंसानों की मदद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उससे कहीं आगे बढ़ चुका है। एआई के आविष्कार ने तकनीक के उपयोग का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब लोग एआई से केवल सहायता ही नहीं लेते, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि एआई अब इंसानी रिश्तों को भी प्रभावित करने लगा है। कई मामलों में देखा गया है कि लोग इंसानों की जगह एआई को बेहतर साथी मानने लगे हैं। हाल ही में जापान से आई एक खबर इस बढ़ते प्रभाव का जीवंत उदाहरण है।

जापानी महिला ने एआई पार्टनर से रचाई शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद जापान की 32 वर्षीय महिला, जिसे कानो कहा गया है, ने एआई को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। उन्होंने एआई-जनरेटेड पार्टनर Lune Klaus के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच शादी रचाकर सभी को चौंका दिया। कानो ने गर्मियों की शुरुआत में ओकायामा शहर में एक निजी समारोह आयोजित किया, जिसमें उन्होंने पूरे पारंपरिक तरीकों से एआई पार्टनर से विवाह किया। इस समारोह में शपथ ग्रहण से लेकर रिंग एक्सचेंज तक की सभी रस्में निभाई गईं। यह मामला दिखाता है कि एआई अब सिर्फ तकनीक नहीं रहा, बल्कि इंसानी भावनाओं और रिश्तों में नई भूमिका निभाने लगा है।

Leave a Comment