महिला ने अवैध तरीके से गांव ठकरवाल व दाद में काटी कॉलोनी, ग्लाडा के दर्ज कराया पर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 28 मई। एक महिला की और से गांव ठकरवाल व गांव दाद में अवैध तरीके से कॉलोनी काट दी गई। जिसके बाद कॉलोनी की जमीन प्लॉट बनाकर बेचनी शुरु कर दी गई। लेकिन जब ग्लाडा के अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना सदर की पुलिस ने ग्लाडा के अधिकारी की शिकायत पर सराभा नगर की रणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी महिला की और से गांव ठकरवाल और गांव दाद में 9.67 एकड़ जमीन ली गई। जिसके बाद वहां पर अवैध तरीके से कॉलोनी काट दी गई। इस संबंध में ग्लाडा से किसी भी तरह की कोई परमिशन नहीं ली गई। जब ग्लाडा के अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की गई तो पता चला कि कॉलोनी अवैध है। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।