बड़ा फैसला, सीएम के गृह-जनपद से हैं ओंकार उनको हटाने की वजह साफ ना होने से चर्चाएं
चंडीगढ़ 23 सितंबर। पंजाब में सत्ता के गलियारों में हलचल कायम है। कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही सीएम भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। अचानक इस बड़े फैसले की फिलहाल कोई पुख्ता वजह नहीं पता चल सकी।
यहां गौरतलब है कि सीएम के ओएसडी का पद बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ओएसडी को ही सीएम ऑफिस के सारे कामकाज की निगरानी करनी होती है। साथ ही जरूरी मुद्दों पर सीएम को सलाह भी देने का काम ओएसडी का ही रहता है। ओंकार सिंह को 31 अगस्त, 2022 को यह अहम जिम्मेदारी दी गई थी। वह मूलरूप से सीएम के गृह जनपद संगरूर के ही रहने वाले हैं। उनको सीएम मान का बहुत नजदीकी भी माना जाता है। इसके पहले भी कई पदों पर काम पर चुके हैं।
फिलहालत तक सत्ताधारी नेता या प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे बड़ा चौंकाने वाला सीएम का फैसला मान रहे हैं।
———–