तेज हवाएं फिर से चलने के साथ कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार, 23 जून के बाद फिर गर्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हल्की बारिश के बाद वीरवार को हीट-वेव से मिली राहत, तापमान में गिरावट से खुशनुमा रहा माहौल

लुधियाना 20 जून। महानगर समेत पंजाब के कई इलाकों में बुधवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिला। देररात तेज हवाएं चलने के बाद कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि आधीरात के बाद कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश हो गई। जिसके चलते वीरवार की सुबह भीषण गर्मी से राहत मिली रही।
हालांकि वीरवार को भी दिनभर कभी धूप निकली तो कभी आसमान पर बादल छाए। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून की शाम तापमान में गिरावट आ गई थी। जिसके बाद लुधियाना जिले के कई इलाकों में बीती रात व वीरवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से ठंडी हवाएं भी चलीं। वीरवार को तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली।
बीते दिन तापमान 45 डिग्री सेलसियस तक जाने के बाद वीरवार की सुबह 38 से 39 डिग्री सेलसियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। हालांकि लोगों को दोबारा से हीटवेव से जूझना पडे़गा। मौसम माहिरों के अनुसार 23 जून के बाद पारा फिर से 45 डिग्री के पार तक जा सकता है। करीब एक सप्ताह तक तापमान में कोई गिरावट आने के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारों की मानें तो लुधियाना तक मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में ही पहुंचने के आसार हैं।
————

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया