हवा में हड़कंप : बम की सूचना पर चंडीगढ़ से चली इंडिगो की फ्लाइट मुंबई उतरते ही घेरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

करीब चार घंटे चली गहन जांच, 30-35 मुसाफिर लुधियाना के सवार थे इस फ्लाइट में

लुधियाना, मुंबई, 6 मई। मंगलवार को चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट मुंबई में उतरते ही सुरक्षा टीम ने उसकी घेराबंदी कर ली। इस फ्लाइट में कारोबारी नगरी लुधियाना के भी 30 से 35 मुसाफिर सवार थे।

मुसाफिरों और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट E 6-6382 ने चंडीगढ़ से मंगलवार दोपहर करीब 12.32 बजे उड़ान भरी। उसमें कुल 167 मुसाफिर सवार थे। बताते हैं कि उधर, मुंबई एयरपोर्ट आथोरिटी को इस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। जिसे पूरी गंभीरता से लेते हुए आनन-फाइन में हवाई पट्‌टी को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया। लगभग दोपहर बाद 2.32 बजे इस फ्लाइट ने लैंड किया तो उसे आइसोलेट एरिया में ले जाया गया। एक-एक मुसाफिर को एहतियात से गहन जांच के बाद उतारा गया।

इसे लेकर इस फ्लाइट में सवार एक महिला मुसाफिर मनीषा सिंहल ने बाकायदा ट्विट कर यह जानकारी साझा की। बताते हैं कि जांच प्रक्रिया में रात के करीब पौने आठ बज गए। बेशक, इस दौरान मुसाफिर को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा से कतई समझौता नहीं किया गया। मुंबई एयरपोर्ट आथोरिटी और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर कतई कोताही नहीं बरतते हुए मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए सराहनीय कदम उठाए।

———–

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन मुख्यमंत्री ने तंजानिया में 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले से लौटे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और ‘गो ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की- मुख्यमंत्री तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर