सियासी-हलचल : भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीनियर नेता गडकरी, खट्टर या कोई और संभालेगा बीजेपी की कमान, अटकलों का दौर जारी

दिनेश मौदगिल

लुधियाना, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा के बाद भाजपा की कमान कौन संभालेगा, यह चर्चा का विषय बना है।

लोगों में चर्चा है कि भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए पांच से ज्यादा नेताओं का नाम प्रभावशाली ढंग से चल रहा है। इस बार भी एक दमदार नेता को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव आदि के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व में इन नामों पर ही चर्चा चल रही है।

चर्चाओं पर भरोसा करें तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान बन सकते हैं। इनके अलावा मनोहर लाल खट्टर का नाम भी भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान बनने के लिए जोरों पर है। वहीं शिवराज सिंह चौहान भी राष्ट्रीय प्रधान बन सकते हैं, ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा इस बार भी ऐसा प्रधान बनाना चाहती है, जो भाजपा को और अधिक मजबूत कर सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोहर लाल खट्टर और नितिन गडकरी का नाम इस अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा मजबूत है। अब देखना यह होगा कि इन पांच-छह बड़े नामों में से आखिरकार कौन भाजपा की कमान, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

————-

Leave a Comment