Listen to this article
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे।
सीएम मान ने गुप्ता के कई दशक से राजनीतिक, कारोबारी और समाजसेवी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की आवाज राज्यसभा में जरूर उठाएंगे। पंजाब विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी आप का बहुमत को देखते हुए गुप्ता का जीतना तय है। रास चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है, अगले दिन स्क्रूटनी के बाद 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को वोटिंग और इसी दिन शाम को काउंटिंग होगी।
विपक्षी दल कांग्रेस, शिअद और भाजपा ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। पंजाब से इस समय राज्यसभा से 6 मेंबर हैं, ये सभी आप के ही नेता हैं।
———–