कहां गए वो…? चंडीगढ़ की गौशाला में करंट से आठ गोवंश की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मेयर ने नगर निगम कमिश्नर को दिए जांच के निर्देश. अहम फैसला होगा मंगलवार को !

चंडीगढ़  1 फरवरी। यहां गौशाला में करंट लगने से 8 गोवंश की मौत हो गई। जिसमें 7 सांड़ और एक गाय शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम चंडीगढ़ की पार्षद निर्मला देवी अपने पति और सीनियर कांग्रेस नेता दिलावर सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक घटना बीते देर रात मलोया गांव स्थित गौशाला में हुई। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच के लिए नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए हैं। ताकि जिसकी भी इसमें लापरवाही है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
बबला ने बताया कि घटनास्थल पर गंदगी बहुत अधिक थी। कुछ दिन पहले वहां लगे बिजली मीटर के खराब होने के कारण तारों को सीधे जोड़ दिया गया था। इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय वहां करीब 25 अन्य पशु भी मौजूद थे, जिन्हें कुछ कर्मचारियों ने बचा लिया। मेयर बबला ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को इस संबंध में एक बैठक बुलाई है। जिसमें नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में शहर की सभी गौशालाओं की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनमें एनजीओ की भागीदारी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना दोहराई जाएं। दूसरी तरफ, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना गौशाला प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
————–

Leave a Comment