लुधियानवियों और इंडस्ट्री के लिए उम्मीदवार क्या करेंगे,  एपेक्स चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के मंच पर बताने आएंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना। औद्योगिक महानगर लुधियाना में प्रतिष्ठित संगठन एपेक्स चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने अहम पहल की है। संगठन ने इस लोकसभा सीट से सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को अपना विजन बताने के लिए मंच उपलब्ध कराएगा।

संगठन के प्रेसिडेंट राजनीश आहूजा ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 6 मई की शाम होटल आगाज में की जाएगी। उस दिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी को संगठन के मंच से अपने विजन का ब्योरा बताने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसमें वह बताएंगे कि जीतने के बाद लुधियाना की आम जनता और इंडस्ट्री के लिए क्या कुछ करेंगे।

इसी अभियान के तहत एपेक्स के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्‌टू को इसी स्थान पर अपना मंच उपलब्ध कराएगा। बिट्‌टू 13 मई को अपना विजन पेश करेंगे। हालांकि अभी कांग्रेसी और अकाली उम्मीदवारों को न्यौता देने की तिथि तय करनी बाकी है।

रजनीश आहूजा

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*