पंजाब/यूटर्न /3 जून: पति पत्नी के बीच तकरार होना आम बात है,लेकिन इसके लिये हल निकालने की बजाये जान देकर मुस्बित से छुटकारा पाना यह सही हल नही है। इसी क्रम मोगा जिले के लोहारा में रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति सहित सास और ससुर के खिलाफ उसे मरने के लिये मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि धानोल के रहने वाले सतपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 28 वर्षीय बेटी मनप्रीत की शादी तीन साल पहले मोगा के गांव लोहारा में रहने वाले सरनी के साथ हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति सरनी मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पति घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। परिजनों का कहना है कि कल उसका फोन आया के हम धनोला आ रहे है। हम उनका इंतजार करते रहे। फिर हमें फोन आया के आपकी बेटी को तबियत खराब हो गई। हम उसी टाइम लोहारा गांव पहुंचे, लेकिन हमें हमारी बेटी नहीं दिखी, और ना ही लडक़ी के ससुराल वालों ने हमसे सही तरीके से बात की। बाद में हमें पता चला बेटी अस्पताल में है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। फिलहाल मृतका के पिता सतपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सरनी, सास मनजीत कौर और ससुर राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी की भी गिरफतारी की पुष्टि नही की, बल्कि अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
————–
