सिर्फ लुधियाना में वैस्ट के एक्टिंग तहसीलदार ने संभाला चार्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीएम मान की चेतावनी के बाद जिले में बाकी तहसीलदार ड्यूटी पर लौटे

लुधियाना 4 मार्च। यहां बीते दिनों लुधियाना वैस्ट के तहसीलदार जगसीर सिंह पर विजिलेंस कार्रवाई के बाद खलबली मची है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की चेतावनी के बाद कई हड़ताली तहसीलदार मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आए।

दूसरी तरफ, लुधियाना में भी डिप्टी कमिश्नर जितेंदर जोरवाल ने एक्टिंग-तहसीलदार तैनात किए थे। हालांकि जिले की तहसीलों में से केवल लुधियाना वैस्ट में रेवेन्यू महकमे के ग्रेड-टू सुपरिटेंडेंट हरविंदर सिंह चार्ज संभाला। उन्होंने बतौर एक्टिंग तहसीलदार लोगों के रजिस्ट्री संबंधी पैंडिंग केस निपटाए। उनके चार्ज संभालने को लेकर महकमे में चर्चाएं रही। जबकि बाकी तहसीलों में हड़ताली तहसीलदार ड्यूटी पर लौट आए।

————

Leave a Comment