लुधियाना,,, 28 अगस्त। महानगर में शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर आई ज्योति कलश यात्रा के रथ का स्वागत 32 सैक्टर में किया गया। गायत्री परिवार के सेवकों द्वारा वेदमाता गायत्री का आह्वान करके गायत्री माता का जाप किया गया।
उसके पश्चात दीप यज्ञ करवाया गया और आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
गायत्री माता के उपासक विकेश शर्मा ने बताया कि यह रथ पूरे भारत और विश्व में यात्रा करके हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण कर रहा है। अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में यह यात्रा निकल रही है।
इस दौरान अखिल भारतवर्षीय श्री खांडल विप्र महासभा शाखा सभा लुधियाना के अध्यक्ष पूर्णमल रूंथला, मनोज चोटिया, राजू शर्मा, मूलचंद शर्मा, रवि शर्मा, अनादि शर्मा, अभिषेक शर्मा, कैलाश शर्मा, सुनील शर्मा, शंकर सैन, ओमप्रकाश सैन, दीपक रूंथला, संजय शर्मा, उमेश बजाज ओर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
