लुधियाना, 14 नवंबर : तरनतारण उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली जत्था शहर के प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी सहित खुद को पंथक कहलाने वाली पार्टियों को भी कड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि तरणतारन की जनता ने सुखबीर सिंह बादल की सोच और नीतियों पर भरोसा जताते हुए शिअद (बादल) उम्मीदवार को दूसरे स्थान पर पहुंचाकर यह साबित किया है कि सुखबीर सिंह बादल को चाहने वालों की कमी नहीं है।
भिंदा ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति अपनाई, फिर भी शिअद (बादल) उम्मीदवार का दूसरे नंबर पर आना यह दर्शाता है कि पार्टी अपनी मजबूती बरकरार रखे हुए है।
उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में शिअद (बादल) एक बार फिर मजबूत शक्ति के रूप में मैदान में उतरेगा और प्रदेश की सेवा करता दिखाई देगा।




