watch-tv

मिलान फाउंडेशन द्वारा किया गया मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मतदान से भारत का नव निर्माण होगा : शैलजा शुक्ला

सिधौली/सीतापुर 26 April । तहसील क्षेत्र के ग्राम सतनापुर में मिलान फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे उन्मुक्त प्रोग्राम के तहत किशोर किशोरियोंने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान फाउंडेशन के किशोर किशोरियों ने हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां में पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट पहले जाना वोट डालना वापस आकर गेहूं काटना। उन्मुक्त प्रोग्राम के माध्यम से लोगों में मतदाता जागरूकता की ये पहल गांव के लोगों को काफी प्रभावित की। ब्लॉक कोर्डिनेटर शैलजा शुक्ला ने कहा कि मतदान से भारत का नव निर्माण होगा इसलिए भारत के उज्जवल भविष्य के लिए वोट जरुरी है इसीलिए शत प्रतिशत मतदान करें। फैसिलिटेटर अमित कुमार प्रजापति ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है इसलिए इसे मजबूत करने के लिए इसमें प्रतिभाग करना चहिए। ग्राम प्रधान राम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

फैसिलिटेटर रूचि सिंह ने कहा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मत प्रयोग जरुर करें।

Leave a Comment