हिंसक होता समाज : हरियाणा में दिलदहलाने वाला हादसा, बेटे पर फायरिंग की, माथे में गोली मार कर लिया सुसाइड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बेटे की हालत गंभीर, फतेहाबाद में कहासुनी के चलते गुस्से से बेकाबू बुजुर्ग ने उठाया खतरनाक कदम

हरियाणा, 10 अगस्त। यहां फतेहाबाद में दिलदहलाने वाला हादसा पेश आया। एक बुजुर्ग ने लाइसेंसी रिवाल्वर अपने छोटे बेटे को गोली मार दी। इसके बाद अपने माथे पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना काजलहेड़ी गांव में हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस जांच में विवाद का कारण पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक मरने वाले 80 साल के राजाराम का फतेहाबाद शहर में कार डीलर का काम था। उसके 3 बेटों और 3 बेटियों में बड़े बेटे सुभाष का निधन हो चुका है। वह खुद बीच वाले बेटे जय सिंह के साथ रहता था। तीसरा बेटा अनूप अपनी मां के साथ ढाणी में रहता है।
ग्रामीणों के मुताबिक राजाराम का अपनी पत्नी के साथ 10 साल से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर वह ढाणी में छोटे बेटे अनूप के घर गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। राजाराम ने अनूप को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद खुद के माथे में भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
———–

Leave a Comment