watch-tv

कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, विनेश-बजरंग का भी नाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/13 सितंबर: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी की भी चुनावी रैलियां होंगी। खास बात यह है कि अभी हाल ही में कुश्ती का अखाड़ा छोडक़र राजनीतिक दंगल में कूदने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जिनमें पूर्व मुखयमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुखय भूमिका में रहेंगे। वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की भी चुनावी रैलियां होंगी। हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुखयमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुखयमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुखयमंत्री एवं लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पलायट, पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा सभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार लोकसभा सांसद जयप्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेस उंमीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे। इसके साथ ही, सांसद राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राजबब्बर, युवा नेता कहैन्या कुमार, गोविंद सिंह, देवेंद्र यादव, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, अल्का लांबा, राजेश लोहटिया, उदित राम, रोहित चौधरी, श्रीनिवास बीवी, फूल सिंह बाहरिया और सुभाष बत्रा स्टार प्रचारक के तौर पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगें।
—————-

Leave a Comment