watch-tv

गांव ठकरवाल के सरपंच उम्मीदवार आत्मा ग्रेवाल ने ट्रैक्टर पर किया चुनाव प्रचार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 अक्टूबर। लुधियाना में पंचायती चुनाव प्रचार जोरों पर है। वहीं दूसरी और लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ठकरवाल से सरपंच पद के उम्मीदवार आत्मा सिंह ग्रेवाल की और से भी चुनाव प्रचार की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। आत्मा सिंह ग्रेवाल की और से गांव ठकरवाल में पड़ते ओमैक्स की मार्केट में अपना मुख्य ऑफिस खोला गया। इस दौरान आत्मा सिंह ग्रेवाल ने अपने चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर होने के चलते शुक्रवार को ट्रैक्टर पर चढ़कर चुनाव प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि उनका गांव उनके परिवार की तरह है। वह अपने गांव वासियों की सेवा के लिए हर समय खड़े हैं। आत्मा सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर है। जिसके चलते लोग 15 अक्टूबर को उन्हें वोट देकर सरपंच बनाए, ताकि वह गांव वासियों का बेटा बनकर उनकी सेवा कर सकें।

Leave a Comment