watch-tv

वीरभान मिढा बने भाविप विवेकानंद शाखा बरवाला के लगातार तीसरी बार प्रधान,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोषाध्यक्ष बने अमित कथूरिय

राजेश सलूजा

  1. हरियाणा/ हिसार : प्रमुख समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला की चुनावी बैठक हुई| इस चुनावी बैठक में भाविप विवेकानंद शाखा बरवाला की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया| इस नई कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय संयोजक हुकुम चंद गोयल की देखरेख में किया गया| नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अमित कथूरिया और सचिव सुबे सिंह शेखावत ने बताया कि वीरभान मिढा को लगातार तीसरी बार भाविप विवेकानंद शाखा बरवाला का सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया है| इसके अलावा सुबे सिंह शेखावत को दूसरी बार सचिव और अमित कथूरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है तथा कुमारी आशा चुघ को दूसरी बार महिला प्रमुख बनाया गया है| भाविप विवेकानंद शाखा बरवाला के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया| इन नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो पद सौपा गया है वो उस पद की जिम्मेवारियों पर खरा उतरेंगे| किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं आने देगे| इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुंदर लाल चावला, सुनीता मनचंदा, महेंद्र सेतिया, रामनिवास वर्मा, हरबन्स वधवा, प्रकाश चंद्र पूनियां, नवप्रीत कौर शाह, सतबीर नेहरा, जगदीश राय व साधु राम जाखड़ आदि मौजूद रहे|

Leave a Comment