watch-tv

वेद प्रचार मंडल पंजाब ने भारत विकास परिषद के सहयोग से कराए वैदिक भाषण के मुकाबले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 9 अक्टूबर। वेद प्रचार मंडल पंजाब और भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता कराई। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस की प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा के मार्गदर्शन व मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य की देखरेख में  यह कार्यक्रम कराया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. नीतू सेठी, प्रिंसिपल मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन शेरगढ़ चीमा ने की। सुषमा माथुर, प्रिंसिपल महावीर जैन शिक्षण संस्थान, राजीव खेड़ा रिटायर्ड महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, अनुभव जैन, वित्त निर्देशक, शिफाली ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अतिथि बतौर कुलदीप कक्कड़, कर्मवीर गुलाटी, रेनू लेखी ने ड्रा निकाले व प्रतियोगियों को बैज प्रदान किए। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगियों ने वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर वक्तव्य दिए। प्रो. सरोजिनी सैदा, डा. नरिंदर संधू, व प्रो. उषा अवस्थी ने निर्णायक रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट संजय गोयल टेक्निकल एक्सपर्ट, लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने समागम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जब हम पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रहे हैं, ऐसे समय में वेद प्रचार मंडल युवा वर्ग में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए और भारतीय संस्कृति के प्रति उन्हें जागृत करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।

अतिथियों को रोशन लाल आर्य व प्रिंसिपल डा. अनु वर्मा ने सत्यार्थ प्रकाश भेंट करक सम्मानित किया। मुख्य अतिथि संजय गोयल ने पुरुस्कार प्रदान किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोनी कुमारी, बीसीएम स्कूल, फोकल प्वाइंट,  द्वितीय पुरस्कार जशनप्रीत सिंह, केवीएम, सिविल लाइन और तृतीय पुरस्कार आयुषी, एल्पाइनवुड पब्लिक स्कूल, निष्ठा सेठ, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और प्रशंसनीय पुरस्कार कोमल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।

————

Leave a Comment