वेद प्रचार मंडल ने कराए वैदिक भाषण मुकाबले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

संस्था के फाउंडर मेंबर स्व.कुंदन लाल शर्मा की स्मृति में कराया कार्यक्रम

लुधियाना 13 फरवरी। वेद प्रचार मंडल द्वारा मंडल के संस्थापक सदस्य स्व. कुंदन लाल शर्मा की स्मृति में भाषण मुकाबले कराए गए। डॉ. हरप्रीत कौर निर्देशक के मार्गदर्शन में अंत: महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फॉर वूमेन, सिविल लाइंस लुधियाना में किया गया।

समारोह की अध्यक्षता मनुदीप कौशल, प्रिंसिपल, गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी दाखा ने की। समारोह की विशिष्ट अतिथि डॉ. नीतू सेठी, प्रिंसिपल, मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, शेरगढ़ चीमा, श्रीमती माला ढांडा, राकेश छाबड़ा एवं श्रीमती अलका छाबड़ा, निर्देशक निर्दोष स्कूल आफ स्पेशल चिल्ड्रन लुने दीप प्रज्वलित करके किया।

गौरव सरीन, डॉ. मुल्लई एस. तरूश्री ने ड्रॉ निकाल कर और प्रतियोगियों को बैज प्रदान करके प्रतियोगिता का शुभ आरंभ कराया। समारोह के अतिथियों अतिथियों का स्वागत सरोजिनी सैदा, बॉबी मल्होत्रा, भारत भूषण डावर,  निरोत्तमा मोदगिल एवं अन्य पदाधिकारीयों ने किया। इस प्रतियोगिता में 23 महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।

प्रो.एस.पी. सिंह, प्रो. महिमा खोसला, प्रो. रश्मि ग्रोवर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन श्रीमती कमलेश गुप्ता ने किया। मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य एवं डॉ. हरप्रीत कौर ने सभी अतिथियों को सत्यार्थ प्रकाश भेंट करके सम्मानित किया।

परिणाम: प्रथम पुरस्कार प्रकृति झा, रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज, मिलरगंज, लुधियाना, द्वितीय पुरस्कार: नेहा कुमारी, बीसीएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, लुधियाना तृतीय पुरस्कार: पूजा, गुरु नानक कॉलेज फॉर वूमेन, मॉडल टाउन लुधियाना प्रशंसनीय पुरस्कार: आमना परवीन, मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, मलेरकोटला तथा भूमिका, आर्य कॉलेज गर्ल्स सिविल लाइंस, लुधियाना को मिले।

———–

Leave a Comment