लुधियाना में वेद प्रचार मंडल ने कराई अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भारत विकास परिषद ने कार्यक्रम में किया सहयोग

लुधियाना, 28 जुलाई। वेद प्रचार मंडल ने भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के सहयोग से अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता कराई। आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में इसका आयोजन किया।

इस दौरान डा. संजीव चंदेल, प्रिंसिपल व राजीव खेड़ा, रिटायर्ड महा प्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक की खास मौजूदगी रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अजीत कौर, प्रिंसिपल, रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज ने की। यश चोपड़ा व अजय बत्रा ने समारोह का उद्घाटन किया। राजीव खेड़ा व लवली भंडारी ने ड्रा निकाले। समारोह के मुख्य अतिथि केआ. सीकरी के अलावा सुरेंद्र राणा, कुलदीप कक्कड़, रेनू लेखी, बॉबी मल्होत्रा, रोशन लाल आर्य, सतीश गुप्ता, राज कुमार वालिया, नमिता राज सिंह आदि मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर अपने वक्तव्य दिए। डॉ. नरेंद्र संधू, डा. अनुपम वात्स्यायन व परमजीत कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन नेहा अरोड़ा व रजनी बंसल ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम :

प्रथम पुरस्कार : वंश, राष्ट्रीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार : खुशबू शर्मा, गर्ल्स पब्लिक हाई स्कूल,तृतीय पुरस्कार: जशनदीप, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रशंसनीय पुरस्कार : रिद्धिमा गोस्वामी, जोसेफ स्कूल, संजना गुरु नानक खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व हरलीन कौर ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल को मिले।

———–

Leave a Comment