watch-tv

गवर्नमेंट कॉलेज की मेला साइट का वरिंदर कपूर को मिला ठेका, दूसरे ठेकेदारों ने हेरफेर के लगाए आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 9 सितंबर। लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन में दशहरा मेला साइट की नीलामी सोमवार को गर्वमेंट कॉलेज में हुई। इस दौरान हर बार की तरह यह ठेका ठेकेदार वरिंदर कपूर को मिला। वरिंदर कपूर को यह ठेका प्रतिदिन साढ़े 55 हजार रुपए किराए पर मिला है। लेकिन हर बार की तरह इस नीलामी में भी हेरफेर के आरोप लगे हैं। इस नीलामी में एक अन्य ठेकेदार राजेश शर्मा द्वारा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। राजेश शर्मा का आरोप है कि पहले तो बिना किसी को बताए यह बोली रखी गई। जिसके बाद उन्होंने 57 हजार रुपए की बोली लगाई थी। लेकिन एसडीएम वेस्ट विकास हीरा द्वारा उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। जिसके बाद ठेका वरिंद्र कपूर को दे दिया गया। हालाकि शर्मा की और से इस संबंध में डीसी साक्षी साहनी को शिकायत भी दी गई है। जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने हाईकोर्ट के आदेशों पर सोमवार को नीलामी फिक्स की थी। इस बोली में चार कांट्रेक्टर हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन दो आवेदन बोली शुरु होने के दौरान पहुंचे थे। इन आवेदकों का कहना था कि उन्हें आज की बोली की जानकारी तक नहीं थी और ये बोली कुछ कांट्रेक्टर को फायदा देने के लिए अंदरखाते करवाई जा रही है। जबकि कालेज प्रबंधन का कहना था कि इस बोली के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया था।

एसडीएम वेस्ट की अगुवाई में गठित की कमेटी
बोली के लिए एसडीएम वेस्ट विकास हीरा की अगुवाई में कमेटी गठित की थी। इस दौरान उनके साथ गर्वमेंट कालेज फॉर वुमेन की प्रिंसिपल साथ मौजूद रही। बोली में हिस्सा लेने वाले कांट्रर्क्स में वरिंदर कपूर, राजेश शर्मा, मितिश चावला व अमन मेहता मौजूद थे। ये बोली 40 हजार रुपए प्रति दिन के लिहाज से शुरु की गई। इस संबंध में एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि यह बोली पारदर्शी तरीके से हुई है। राजेश शर्मा ने अपनी शिकायत वापिस ले ली है। जिसके बाद ही बोली साढ़े 55 हजार पर फाइनल की थी।

Leave a Comment