मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी, अपडेट के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट देखनी होगी
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। मौसम विभाग ने जेएंडके, हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब में भी 6-7 अक्टूबर को फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते श्री वैष्णो देवी यात्रा को श्राइन बोर्ड ने 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिनों तक स्थगित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार श्राइन बोर्ड ने इस बाबत आदेश जारी किया है। इसके साथ ही रियासी स्थित शिवखोड़ी की यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने चार अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पांच से सात अक्टूबर तक भारी बारिश, आंधी और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ कई जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। भूस्खलन की भी आशंका है। इससे जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मुगल रोड, बांदीपोरा-राजदान दर्रा, गुरेज सड़क सहित कई मार्गों पर यातायत प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।
अगस्त में 34 श्रद्धालुओं को हो गई थी मौत :
यहां काबिलेजिक्र है कि इसी साल 26 अगस्त को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत होने के अलावा 22 लोग घायल हुए थे। भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पहाड़ियों पर अर्द्धकुंवारी के पास लैंडस्लाइड हुआ था। इसके बाद श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित कर दी थी।
———