वड़िंग ने विजन में किए लुभावने वादे और दावे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग ने पेश किया वादों से लबरेज विजन-डाक्यूमेंट, बिट्‌टू को ‘नकलची’ कहा

लुधियाना 18 मई। इस लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी शनिवार अपना विजन-डॉक्यूमेंट जारी कर दिया। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्‌टू गत दिवस अपना विजन पेश कर चुके हैं। वड़िंग ने इस मौके पर यह दावा भी किया कि बिट्‌टू तो मेरी नकल करते हैं। सबसे पहले पंजाब में मैंने ही विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था। बिट्टू ने फटाफट कल मेरी नकल उतारते हुए विजन जारी कर डाला।

वड़िंग ने कहा कि लुधियाना के लोगों को पता है कि उन्होंने विधायक और ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए क्या कार्य किए थे। बतौर ट्रांसपोर्ट मंत्री, बादलों का ट्रांसपोर्ट माफिया समाप्त किया था। पहले डेढ़ महीने में सरकारी ट्रांसपोर्ट डेढ़ करोड़ के फायदे में रहीं। इसी तरह गिद्ड़बाहा के सिविल अस्पताल को भारत सरकार ने पंजाब का सबसे बढ़िया अस्पताल घोषित किया था।

वड़िंग ने कहा कि अब बारी लुधियाना की है। जीतने के बाद लुधियाना में ड्राइव-आइटी नाम से दफ्तर खोलेंगे। इसके जरिए बेखौफ होकर लोग फोन पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इस दफ्तर में लोगों के फोन भी उठाए जाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा। क्रमवार लुधियाना की प्रमुख समस्याएं उठाते कांग्रेस उम्मीदवार बोले कि बुड्ढे दरिया के लिए कांग्रेस कार्यकाल में 650 करोड़ से  सौंदर्यीकरण मुहिम चली थी, अब उसमें तेजी लाई जाएगी। लुधियाना को फिर से मेनचेस्टर के नाम से लोग याद करें, इसके लिए एक रिसर्च फंड होगा। जिससे हवा और पानी पर ध्यान दिया जाएगा।

वडिंग ने दावा किया कि इंडस्ट्री के लिए खास क्लस्टर बनवाया जाएगा। कपड़ा, सिलाई और डाइंग इंडस्ट्री को क्लब किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि जहां से भी ऑर्डर मिलेगा तो एक जगह ही पूरा काम हो जाएगा। इससे कारोबारियों को मुनाफा अधिक होगा। लुधियाना में एग्जीबिशन सेंटर बनवाएंगे। ताकि कारोबारी अपनी प्रदर्शनियां लगवा सकें। विदेशों से आए ग्राहक प्रदर्शनियों में शामिल हो सकेंगे। शहर में रिंग रोड भी जल्द बनेगी। रिंग रोड बनने से ट्रैफिक काफी कम होगा। एनएचएआई के साथ करीब तीन साल लगातार बातचीत करनी पड़ेगी। दरअसल किसानों को जब तक जगह का मुआवजा पूरा नहीं मिलेगा, उतनी देर रिंग रोड जल्द नहीं बन पाएगी।

वड़िंग ने कहा कि ग्राउंड वाटर संबंधी ट्रीटमेंट प्लांट शहर में लगवाए जाएंगे। अल्ट्रा सेटेलाइट अस्पताल इंडस्ट्री एरिया में बनवाया जाएगा, ताकि मजदूरों को दिक्कत ना आए। एम्स जैसे सिविल अस्पताल बनवाएंगे। खेतीबाड़ी के लिए फंड मुहैया कराएंगे ,ताकि पीएयू में लगातार रिसर्च-वर्क हो।

शहर में छह अर्बन हेल्थ सेंटर स्थापित होंगे। हर साल करीब एक लाख फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। लोकल इंडस्ट्री को नदियों के जरिए जल मुहैया कराएंगे, ताकि जमीनी पानी का कम इस्तेमाल हो। आने वाले समय में व्हीकल सीएनजी और इलेक्ट्रिकल शुरू कराएंगे ताकि वातावरण साफ रहे। सौ प्रतिशत सरकारी इमारतों पर सोलर लगवाएंगे। लुधियाना के पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब बनेगा। ढंडारी, मुल्लांपुर रेलवे स्टेशनों की मरम्मत होगी। मल्टीपल इंडोर स्टेडियम का नाम शहीद थापर इंडोर स्टेडियम नाम रखवाएंगे।

हलका दाखा, गिल और जगराओं में थापर माडल लाइब्रेरी, एलईडी और सीसीटीवी कैमरें लगवाएंगे। शहर में कई स्टेडियम बनवाएंगे। हलवारा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कराएंगे। शहर में हेलीकाप्टर सेवाओं को शुरू कराएंगे। लुधियाना से बठिंडा और चंडीगढ़ लोकल ट्रेनें शुरू कराएंगे। शहर में कम किराए वाली इलैक्ट्रिक बसें चलवाएंगे। शहर में इंटेलीजेंट-ट्रैफिक लाइट्स लगवाएंगे।

———–

 

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना