watch-tv

बंदी सिखों की रिहाई के मामले में वड़िंग ने फिर बिट्‌टू पर कसा तंज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एमपी वड़िंग बोले कि मंत्री ‘बिट्टू जी’ तो कहीं भी कुछ भी कह सकते हैं, उनका भरोसा नहीं

लुधियाना 14 जून। केंद्रीय राज्यमंत्री बन चुके पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू लगातार सुर्खियों में बने हैं। लुधियाना के सांसद बने कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से अब उनका छत्तीस का आंकड़ा है।

एक बार फिर वड़िंग ने बिट्टू पर करारा तंज कसा। मीडिया कर्मियों ने शुक्रवार को एक प्रोग्राम के दौरान सांसद वड़िंग से सवाल किया कि क्या मंत्री बनकर बिट्टू अब जेल में बंद सिख-बंदियों की रिहाई का विरोध नहीं करेंगे। इस पर वड़िंग ने कहा कि अपने ‘बिट्टू जी’ कहीं भी कुछ भी कह और बोल सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की वजह यह बताई थी कि राहुल गांधी ने उन्हें कहा था कि मैंने पिता के कातिलों को छोड़ दिया, आप दादा के कातिलों को रिहा कर दो। इस कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी दी। अब खुद भाजपा में जाकर बिट्टू बंदी सिखों की रिहाई की बात कर रहे हैं तो कहीं न कहीं उन्हें एक स्टैंड लेना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश प्रधान वड़िंग ने कहा कि जहां तक बंदी सिखों की बात है तो कानून के मुताबिक जिनकी सजा पूरी हो चुकी है। यदि कानून उन्हें रिहाई दे रहा है तो किसी को विरोध करना भी नहीं चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि कम से कम बंदी सिखों के नाम पर तो सियासत नहीं करनी चाहिए।

वड़िंग ने फिर तंज कसा कि बिट्टू की बातों पर अभी भी शक लग रहा है। वैसे तो पंजाब में लोगों का कांग्रेस को बहुत समर्थन मिल रहा है। लोगों का भरोसा अब कांग्रेस में ही है। जनता ने संकेत दिए है कि 2027 में कांग्रेस की सरकार पंजाब में बनेगी। कांग्रेस के नेताओं को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। अगले 6 महीनों में तय करना होगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

————-

 

Leave a Comment