watch-tv

युटीलिटी : सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं होंगी 15 जुलाई से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड, कमी रहने पर कर होगा संपर्क

चंडीगढ़ 3 जून। सीबीएसई की दसवीं और बारहवी की बोर्ड परीक्षा में स्पलीमेंट्री वाले स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर है। सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से कराने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के लिए सप्लीमैंट्री एग्जाम के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार केवल वे छात्र, जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, वही सीबीएसई सप्लीमैंट्री एग्जाम 2024 में शामिल हो पाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों से संपर्क करना स्कूलों की जिम्मेदारी है। प्राइवेट स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर सप्लीमैंट्री एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई से शुरू हो चुके हैं, जो 15 जून तक चलने हैं।

बताते हैं कि सीबीएसई द्वारा जारी सप्लीमेंट्री शैड्यूल के अनुसार कक्षा 12 के लिए सभी विषयों की सप्लीमेंट्री एग्जाम एक ही दिन यानी 15 जलाई को लिया जाएगा। जबकि 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरु होंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार एलओसी सीबीएसई की वैबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक के माध्यम से जमा किया जाना है। केवल वे रेग्युलर छात्र, जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, उन्हें सप्लीमैंट्री परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। स्कूलों को एलओसी जमा करने के लिए सिस्टम में लॉगइन करने के लिए अपने संबद्धता नंबर को यूजर आईडी और उनके पास पहले से उपलब्ध पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बोर्ड जल्द ही सप्लीमैंट्री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर स्कूलों को बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

———

 

 

Leave a Comment