फिरोजपुर मंडल में 7 से 11 अप्रैल तक यूनियन ने चलाई मुहिम
लुधियाना, 11 अप्रैल। यूआरएमयू ने रेल प्रशासन की मज़दूर विरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली में हो रही निरंतर अनियमितताओं के खिलाफ मुहिम चला रखी है। उत्तरीय रेलवे मज़दूर यूनियन ने फिरोज़पुर मंडल में 7 से 11 अप्रैल तक चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन आयोजित किए।
इसी कड़ी में शनिवार को लुधियाना के रेलवे स्टेशन स्थित इलैक्ट्रिक लोको शेड में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व डिवीजनल प्रेजिडेंट अश्वनी कुमार और असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड दलजीत सिंह द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद की।
प्रदर्शन में सभी ऑफिस बियरर्स, डेलीगेट्स, डीईसी और सीसीई सदस्यगण सहित सभी रेलवे कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकता और ताकत का परिचय दिया। ब्रांच प्रेसिडेंट नाथवर राम और ब्रांच सेक्रेटरी राज किशोर ने आंदोलन की कमान संभाली। साथ ही वाइस प्रेसिडेंट रुपेश कुमार और असिस्टेंट ब्रांच सेक्रेटरी प्रतीक ने पूरे जोश और संकल्प के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। ऑर्गेनाइज़र सेक्रेटरी जसवंत सिंह ने पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
————–