अनिल मसीह को लेकर हंगामा:चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक शुरू, आप और कांग्रेस पार्षद कर रहे मसीह का विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ/यूटर्न/9 जुलाई: चंडीगढ़ नगर निगम में सदन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आज मनोनित पार्षद अनिल मसीह भी पहुंचे हैं। उनको लेकर हंगामा शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद अनील मसीह का विरोध कर रहे हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की थी। यह मामला बहुत हाईलाइट हुआ था। अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी। इसके बाद अनिल मसीह भी आज पहली बार सदन की बैठक में पहुंचे हैं। चुनाव में धांधली करने के विरोध में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद मनोनित पार्षद अनिल मसीह का विरोध कर रहे हैं। वहीं सदन में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी पहुंचे हैं। चुनाव जीतने के बाद मनीष तिवारी पहली बार सदन की बैठक में शामिल हो रहे हैं। सदन में पहुंचने पर मनीष तिवारी भाजपा पार्षदों से हाथ मिलाया। सदन की बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पार्षद 20 हजार लीटर मुफत पानी के मुद्दे पर प्रशासन को घेररहे हैं। वहीं बैठक में 20 हजार लीटर मुफत पानी के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है।
पानी के मुद्दे पर सांसद मनीष तिवारी सवाल उठा रहे हैं। नगर निगम के जिस एक्ट का हवाला देते हुए प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव को खारिज किया गया था, मनीष तिवारी ने उस पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि प्रशासन को खारिज करने से पहले सदन, मेयर या आयुक्त के जरिए शोकॉस नोटिस देना था, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।
—————–