जनहितैषी, 25 अप्रैल, लखनउ। यूपी बोर्ड ने आज नतीजे घोषित किये। इस बार हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दोपहर 12.30 बजे इन नतीजो को घोषित करते हुए माघ्यामिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने सभी सफल स्टू्डेंटस को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। । यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है।
दूसरे नम्बर पर दो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक महेंद्र देव से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं में द्वितीय स्थान पर अंशी 97.67 व अभिषेक कुमार यादव 97.67 अंक पाकर संयुक्त तौर पर दूसरे नंबर पर रहे। अंशी शिवाजी एस एन आई सी कटरा की छात्रा हैं, जबकि अभिषेक कुमार यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट बाराबंकी के छात्र हैं। तृतीय स्थान पर तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से सफल रहे। उनमें रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। रितु गर्ग डॉक्टर डी पी एस वीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद की छात्रा हैं, अर्पित वर्मा बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर के छात्र हैं, वहीं सिमरन गुप्ता स्वर्गीय आरकेडीआईसी उमरी जालौन की छात्रा हैं।
यश ने किया टॉप
हाईस्कूल में 97.83 अंक लाकर यूपी टॉप करने वाले जालौन जिले और उमरी गांव के रहने वाले यश ने बताया कि उन्होंने अपने पिता और भाई की देखरेख में अपनी पढ़ाई की है। वह उमरी के श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कॉलेज में शिक्षारत हैं। उनके पिता भी इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यश कहते हैं कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर में प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करते हैं। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं। उनके बड़े भाई अनुज प्रताप बीएलएड कर रहे हैं।
अयोध्या के अभिषेक
रामनगरी अयोध्या के रहने वाले अभिषेक कुमार ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह रामसनेहीघाट के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र हैं। उनके पिता शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। अभिषेक नियमित छह से सात घंटे की पढ़ाई करते थे। वह आगे बहुत पढ़ना चाहते हैं।
महक जायसवाल का जलवा
इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई प्रयागराज की छात्रा हैं। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से चार परीक्षार्थी 96.80 फीसदी अंक हासिल कर रहे हैं। साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह दूसरे स्थान पर हैं। साक्षी श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला अमरोहा की छात्रा हैं। आदर्श यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जेके कादीपुर सुल्तानपुर के छात्र हैं। शिवानी सिंह एसपी इंटर कॉलेज शिकारो कोरांव प्रयागराज की छात्रा हैं। अनुष्का सिंह धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवर कौशांबी की छात्रा हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मोहिनी ने 96.40 फीसदी अंक हासिल किया है। मोहिनी सीएचएस सिंह इंटर कॉलेज जसवंत नगर इटावा की छात्रा हैं।
महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।