एक सूर में बोले कारोबारी, केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू चार-चार फोन नंबर देने के बावजूद नहीं उठाते फोन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 सितंबर। एपेक्स चैंबर की और से एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें एपेक्स चैंबर द्वारा अपने दो साल का रिपोर्ट कॉर्ड पेश किया गया। इस दौरान 428 सदस्यों की और से रजनीश आहूजा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मीटिंग के दौरान एसोसिएशन की और से अपनी उपलब्धियां गिनाई गई। वहीं उन्होंने कई मुद्दे भी गिनाए। जिसमें कई मुद्दे तो हल हुए, जबकि कई मुद्दे हल नहीं हो सके। जिसमें रजनीश आहूजा ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ ओटीएस स्कीम मुद्दा हल नहीं किया गया। एक तरफ जहां सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा इंडस्ट्री को लेकर कई मुद्दे हल करवाए गए। लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से ओटीएस स्कीम हल न होने पर निराशा जरुर रही। उन्होंने कहा सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा खुद इस मामले को देखा भी गया। जबकि पंजाब सरकार के आगे प्रस्ताव रखा भी गया। लेकिन फिर भी कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं अपेक्स चैंबर के सदस्यों ने केंद्र सरकार के साथ जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आगे उनके मुद्दे रखने के लिए सांसद संजीव अरोड़ा जैसे वकील की कमी है। उन्होंने कहा बेशक रवनीत सिंह बिट्‌टू लुधियाना से चुनाव लड़े और राज्यमंत्री भी बन गए। लेकिन भी उद्योग से जुड़े मुद्दे केंद्र के आगे नहीं रख सके। रजनीश आहूजा ने कहा कि बिट्‌टू द्वारा कारोबारियों को अपने चार चार नंबर दिए गए। लेकिन उसमें से वह एक भी नहीं उठाते। बिट्‌टू पहले की तरह है, वह इंडस्ट्री में किसी का फोन नहीं उठा रहे। कारोबारी बिट्‌टू व भाजपा से नउम्मीद होकर अब सांसद वडिंग के जरिए केंद्र के आगे अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश जरुर करेगें। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर नेता को सांसद संजीव अरोड़ा के वर्किंग स्टाइल से सीखने की जरुरत है।