पंजाब के राज्यपाल कटारिया से मिले केंद्रीय मंत्री खट्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चर्चा की बाढ़ की स्थिति को लेकर, चंडीगढ़ से जुड़े अहम मुद्दों पर रणनीति बनाई

चंडीगढ़,,, 18 सितंबर। वीरवार को यहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मिले। पंजाब राज भवन में दोनों की यह अहम मुलाकात हुई।
इस दौरान दोनों के बीच पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और उन्होंने आगे की रणनीति बनाई। मुलाकात के दौरान प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति और उसे सामान्य करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी विचार किया गया। राज्यपाल कटारिया और केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने इस दिशा में तेजी से काम करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाने पर बल दिया।
इसके पहले राज्यपाल कटारिया ने केंद्रीय मंत्री खट्टर का राज भवन में औपचारिक स्वागत किया। साथ ही विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से पंजाब के विकास कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे। इसे लेकर खुद राज्यपाल कटारिया ने तस्वीरें और जानकारी साझा की।