कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुरुकुल में प्राकृतिक खेती का जायजा लिया, चखा मटर का स्वाद

कुरुक्षेत्र 22 फरवरी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। उनके गुरुकुल परिसर में आगमन पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री चौहान गुरुकुल के प्राकृतिक खेती फार्म पर भी गए। उन्होंने वहां प्राकृतिक रूप से तैयार लहसुन की फसल का भी जायजा लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे। चौहान ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र या प्राकृतिक खेती फार्म पर गेहूं से लेकर लहसुन सहित हरा मटर, गाजर, आलू समेत तमाम सब्जियों को उगाने के बारे में जानकारी ली। साथ ही हरी मटर का स्वाद भी चखा।

उन्होंने कहा कि कैमिकल वाले मटर की बजाए प्राकृतिक खेती से उगाई मटर बेहद स्वादिष्ट है। उन्होंने सभी फसलों के प्रशंसा करते कहा कि प्राकृतिक खेती को अब केंद्र सरकार जन आंदोलन बनाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर एक कमेटी बनाई बनाई जाएगी, इस जो जन आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक खेती फॉर्म का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि कैमिकल युक्त खेती से छुटकारा पाना चाहिए। कैमिकल युक्त खेती करने से ऐसे हालात बन चुके हैं कि हमारे लिए रहने की जमीन भी नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि यह धारणा भी गलत है की प्रकृति खेती में उत्पादन कम होता है। सही तकनीक से प्राकृतिक खेती की जाए तो भरपूर उत्पादन मिल सकता है। हर किसान को ऐसी खेती को अपनानी चाहिए।

————

Leave a Comment