बेरोजगारी हो दूर, आरक्षण में सुधार और महिला सुरक्षा मजबूत, सोनीपत की छोरियों संग चुनावी चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना /यूटर्न/30 सितंबर: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सियासी माहौल चरम पर है। नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच कांग्रेस की चुनावी टीम सोनीपत पहुंची। यहां गर्ल्स कॉलेज का छात्राओं से चुनावी चर्चा की। इस दौरान छात्राओं ने बेरोजगारी, आरक्षण और महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। छात्राओं ने कहा कि जनसंखया तेजी से बढ़ रही है। इसके उलट रोजगार के अवसर बहुत कम पैदा हो रहे हैं। इसमें जनरल कैटेगरी के छात्रों के सामने सबसे ज्यादा समस्या पैदा होती है। ऐसे में आने वाली सरकार को चाहिए कि वो रोजगार के बेहतर मौके मुहैया कराए।
लड़कियों के लिए रिजर्वेशन
छात्राओं ने रिजर्वेशन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लड़कियों के रिजर्वेशन को सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बेहतर मौके दिए जाने चाहिए। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि रिजर्वेशन का फायदा आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को भी मिल जाता है। जो कि नहीं होना चाहिए। ऐसे में नई सरकार को चाहिए कि वो रिजर्वेशन को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को खास सहूलियत दे।
छात्राओं के सामने क्या चुनौतियां
छात्राओं का कहना है कि आज के समय में रात के आठ बजे के बाद लड़कियों का बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो महिला सुरक्षा पर खास ध्यान दें। ताकि महिलाएं रात आठ बजे के बाद भी घर से बाहर निकल सकें।
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ पर जोर
छात्राओं ने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। क्योंकि हमारे राज्य में कई जगहों पर ऐसी लड़कियां हैं जिनको शिक्षा के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। वहीं समाज में महिला-पुरुष के बढ़ते लिंगानुपता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
अग्निवीर योजना पर क्या बोलीं
छात्राएंछात्राओं का कहना है कि अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को अपना स्टैंड क्लियर करना होगा। क्योंकि सरकार कहती है कि इस योजना के तहत चार साल बाद वह अग्निवीर को नौकरी देगी। इसके बावजूद सरकार ने औपचारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में चार साल बाद अग्निवीर अपने भविष्य को लेकर फिर से टेंशन में होंगे।
————

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुणप्रीत सिंह सोंद ने फाजिल्का जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया मंत्रियों ने सतलुज खाड़ी के पास बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और जनता की शिकायतें सुनीं अधिकारियों को प्रभावित निवासियों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया गया सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है “विशेष गिरदावरी के बाद मुआवजा दिया जाएगा”

जिला सीमा के अंदर शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कंबाइनों द्वारा धान की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध – उपायुक्त निर्धारित समय से पहले या बाद में संचालित होने वाली कंबाइनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसानों की सहायता के लिए मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं

उच्च शिक्षा विभाग ने 27 प्रोफेसरों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया •हरजोत बैंस ने नव पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रेरित करने के लिए पूरी लगन के साथ नई भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया