प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने गांव कलाल माजरा में सुना कार्यक्रम “मन की बात”

प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी संकल्प लेते हैं कि प्रदेश को स्वच्छ बनाकर पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। प्रदेश में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है। देश व प्रदेश में सरकार नॉनस्टॉप तीन गुणा गति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा।

        मुख्यमंत्री रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव कलाल माजरा में  प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जीवन पर डॉ. केवल कृष्ण द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

        मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरपंच कुलदीप द्वारा गांव की ओर से रखी मांगों को संबंधित विभाग को भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।  उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को करवाने में सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। पिछले 10 महीने में गांव में 1 करोड़ 1 लाख रुपए से विकास कार्यों को करवाया जा रहा है।

        मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के तहत देश के करोड़ों लोगों से जुड़ते हैं। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं की कहानी देशवासियों को सुनाते हैं ताकि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य युवा तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि पीएम ने आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को संदेश दिया है।

        मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किडनी के मरीजों को सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में डायलीसिस फ्री में किया जा रहा है। युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी इलाकों में समुचित विकास सुनिश्चित हो और सभी विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण हो। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*