Listen to this article
पंजाब 1 सितंबर। मानसा जिले के गांव चैनेवाला में देर रात बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में 35 वर्षीय बलजीत सिंह और उनके 10 वर्षीय भतीजे गुरजोत सिंह की मौत हो गई। हालांकि, एक 3 वर्षीय बच्ची बाल-बाल बच गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक चाचा-भतीजा टीवी देखने के बाद एक कमरे में सो रहे थे। बच्ची भी उनके साथ थी। रात में अचानक छत गिर गई। छत के मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने अन्य लोगों से भी अपील की कि बारिश के मौसम में जिनके घर जर्जर हालत में हैं, वे गुरुद्वारा या धर्मशाला में शरण ले सकते हैं।
—