अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे पिहोवा में दो युवक, सदमे में परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अपराधिक मामले में आरोपी एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र 16 फरवरी। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों में दो युवक कुरुक्षेत्र जिले के हैं। ये दोनों ही पिहोवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक युवक रोमनप्रीत गांव सैयना सैदा का तो दूसरा पिहोवा शहर का ही रहने वाला साहिल वर्मा है।

जानकारी के मुताबिक दोनों के वापस लौटने से उनके परिजन सदमें में हैं। उधर, अमेरिका से लौटे युवक साहिल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। डिपोर्ट होकर जैसे ही साहिल वर्मा घर पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया।

बताते हैं कि आरोपी युवक साहिल अपराधिक मामले से बचने को अमेरिका भाग गया था। वर्ष 2022 में ही मामला दर्ज होने के करीब एक सप्ताह बाद ही विदेश फरार हो गया था। वह पहले वियतनाम गया, जिसके बाद इटली में दो साल तक रहा। वह 25 जनवरी को ही अमेरिका पहुंचा था, जहां अभी उसे कैंप में ही रखा गया था। आरोपी का एक भाई पिछले कहीं वर्षों से अमेरिका में ही रह रहा है। जबकि माता-पिता पिहोवा में ही रहते हैं, जो मजदूरी कर अपना गुजारा चलते हैं।

———-

 

Leave a Comment