खन्ना : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने गए थे दोनों युवक

खन्ना 9 अक्टूबर। यहां नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान नैनाप्रीत सिंह निवासी घुडाणी कलां और परमिंदर सिंह निवासी कूहली खुर्द के तौर पर हुई। तीन दोस्त फतेहगढ़ साहिब से माथा टेक लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आतमवीर सिंह निवासी मकसूदड़ा, नैनाप्रीत सिंह निवासी घुडाणी कलां और परमिंदर सिंह निवासी कूहली खुर्द तीनों बोपाराय फैक्ट्री पायल में काम करते हैं। तीनों घर से काम के लिए निकले, लेकिन इन्होंने प्लाना बनाया कि वे गुरु घर माथा टेकने जाएंगे।

इसके बाद वह बाइक पर फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद मंजी साहिब माथा टेकने जा रहे थे। मंडियाला कलां के पास आतमवीर सिंह ने पानी पीने के लिए बाइक रोकी। आतमवीर होटल से पानी की बोतल लेने गया। नैनाप्रीत व परमिंदर बाइक पर खड़े थे। पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। इस हादसे की जांच कर रही चौकी कोटां की पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया।

———–

 

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री