watch-tv

कार में सवार होकर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार, चोरी की स्वीफ्ट कार और पिस्टल बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 26 अक्टूबर। पंचकूला की एसीपी क्राइम की टीम ने 20 सितंबर 2024 को रायपुररानी में हुए फायरिंग मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भरोली रायपुररानी में गोल्डी पर कार में सवार युवकों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद थाना रायपुररानी में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी ध्रुव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोल्डी पर गोली चलाई थी। पुलिस जांच में पता चला कि तीनों आरोपी लगभग तीन महीने पहले यमुनानगर से एक कार चोरी कर रायपुररानी आए थे। उन्होंने इस चोरी की हुई कार को क्रेशर पर खड़ा किया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर उसी कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने ध्रुव के पास से एक अवैध पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्विफ्ट कार बरामद की है। डिटेक्टिव स्टाफ ने 21 अक्टूबर 2024 को फायरिंग के मामले में अक्षित को गिरफ्तार किया, जो अभी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है। बाद में, 25 अक्टूबर 2024 को ध्रव को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया। अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य आरोपियों और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Comment