सोनीपत : पैट्रोल पंप लूटने वाले दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चार बदमाशों ने कुछ दिन पहले पेट्रोप पंप पर की थी लूट

सोनीपत 15 नवंबर। यहां शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गोली लगी। इन पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम रखा था। घायल बदमाशों को पुलिस ने काबू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाश बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान जय प्रकाश उर्फ जेपी और विक्की के रूप में हुई। कुछ दिन पहले इन्होंने कुंडली क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान इन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी और ट्रक ड्राइवर को गोली भी मारी थी। पुलिस के मनुताबिक दोनों बदमाश फिर से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंचीं।

गौरतलब है कि सोनीपत में 27 अक्टूबर को बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए लूट लिए थे। यूपी के रहने वाले कुलदीप के मनुताबिक उस दिन रात की ड्यूटी करने वाले कर्मचारी धीरेंद्र, प्रदीप, रंदित और सचिन ड्यूटी पर थे। तभी चार बदमाशों में से दो के हाथ में हथियार थे। उन्होंने 3 गोलियां चलाईं और कैश मांगने लगे। विरोध करने पर सीने में गोली मारी दिनभर की बिक्री से जो भी कैश हमारे पास था, उसे लूटकर वे चले गए। फिर चारों कैश लेकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राई की तरफ भाग गए।

 

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ* *मुख्यमंत्री ने लाडवा मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा* *किसानों के हित को देखते हुए समय से पहले शुरू करवाया खरीद कार्य*