watch-tv

गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक दो सगे भाई गिरफ्तार, कोलकाता के एजुकेशन ग्रुप से की 25 करोड़ की ठगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(राजदीप सिंह सैनी)
लुधियाना 7 सितंबर। पंजाब के नामी गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक पिता व उसके दो बेटों की और से कोलकाता के एक एजुकेशन ग्रुप के साथ 25 करोड़ रुपए की ठगी मार ली गई। जिसके चलते शनिवार को कोलकाता पुलिस की और से लुधियाना में रेड की गई। इस दौरान कोलकाता पुलिस ने गुलजार ग्रुप के मालिक दो सगे भाइयों को अरेस्ट कर लिया है। जिन्हें रात को थाना डिवीजन नंबर पांच ले जाया गया। जहां से उसे उन्हें रविवार को अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमांड के बाद कोलकाता ले जाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपी सगे भाई गुरकीरत सिंह और हरकीरत सिंह है। जबकि इनका पिता गुरचरन सिंह अभी फरार है। जिसकी तलाश में लगातार रेड की जा रही है। कोलकाता के सोहन सिंह ने बतााया कि कोलकाता में जे.आई.एस. एजुकेशन ग्रुप है। जिनके साथ गुलजार ग्रुप की और से तीन साल पहले डील की गई थी। उसी डील के तहत करीब 25 करोड़ रुपए लिए थे। तीन साल से आरोपी पैसे वापिस नहीं कर रहे थे। लेकिन फिर दोनों पक्षों का समझौता हुआ था। समझौते के तहत गुलजार ग्रुप के मालिकों द्वारा तीन मार्च 2024 तक सारी पेमेंट वापिस करनी थी। जबकि पेमेंट पर ब्याज भी दिया जाना था। लेकिन उनकी और से पेमेंट नहीं दी गई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष की और से कानून का रास्ता अपनाया गया।

एक मालिक को नेक्सा शोरुम से किया गिरफ्तार
सोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को कोलकाता पुलिस लुधियाना पहुंची। पुलिस की और से फिरोजपुर रोड स्थित नेक्सा शोरुम पर रेड की गई। जहां से हरकीरत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इसके बाद गुरकीरत सिंह थाने उनका बचाव करने के लिए पहुंचे। जहां पर गुरकीरत सिंह भी मामले में आरोपी होने के चलते पुलिस ने उसे भी वहीं गिरफ्तार कर लिया।

पिता की भी तलाश कर रही पुलिस
जानकारी के अनुसार इस मामले में हरकीरत सिंह व गुरकीरत सिंह के अलावा उनके पिता गुरचरन सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। लेकिन गुरचरन सिंह अभी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस की और से कई जगह रेड की गई। लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

आरोपियों के पास मारुति की दो कार डीलरशिप
सोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास मारुति कंपनी की दो कार डीलरशिप भी है। उनके दोनों शोरुम लुधियाना में ही है। जबकि आरोपी हरकीरत सिंह को उसके आरती चौक स्थित नेक्सा शोरुम से ही गिरफ्तार किया गया है। हालाकि इसकी जांच की जा रही है।

गुलजार ग्रुप के मालिकों की हुई है गिरफ्तारी
थाना डिवीजन नंबर पांच के एडिशनल एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि वेस्ट बंगाल पुलिस की और से करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में गुलजार ग्रुप के हरकीरत सिंह और गुरकीरत सिंह को वेस्ट बंगाल की पुलिस किया है। जिसमें से एक को आरती चौक व दूसरे को अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment