दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर, एक युवक की मौत, तीन जख्मी, डेढ़ घंटा एम्बुलेंस व पुलिस न पहुंचने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 5 जून। लुधियाना में बीते रात साढ़े 12 बजे 2 बाइक पर सवार होकर जा रहे 4 युवकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण चारों युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर खून से लथपथ तड़पते रहे। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बाकी तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान रोहित निवासी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। उसके जख्मी साथी राजकुमार को पीजीआई रैफर किया गया दिया है। बाकी जख्मियों का नाम मुखविंदर सिंह और विक्की है। मुखविंदर की टांग की हड्डी टूट गई है। विक्की के नाक की हड्डी टूटी है। मृतक युवक शैफ का काम करता था। जानकारी देते हुए राहगीर महिला नैंसी विरदी ने कहा वह अपने भाई के साथ किसी काम से जा रही थी। जनपथ नहर के पास काफी भीड़ लगी हुई थी। उसने देखा कि 3 युवक सड़क पर घायल अवस्था में थे। एक युवक को पहले कोई ले गया था।

डेढ़ घंटा पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची
नैंसी ने आरोप लगाया कि लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक कोई घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। पुलिस का इंतजार करने के बाद कुछ युवक पुलिस चौकी रघुनाथ एन्कलेव गए और एक पुलिस कर्मी को अपने साथ लेकर आए। उस पुलिस कर्मी ने काफी साथ दिया। घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था लेकिन कोई पुलिस कर्मी नाका पर तैनात नहीं था।