watch-tv

लुधियाना में भाजपा की सर्जिकल-स्ट्राइक से जिले के दो आप नेताओं ने थाम लिया कमल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के बीच यहां सियासी-सेंधमारी का दौर जारी है। इस मर्तबा भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कैंप में सर्जिकल स्ट्राइक की।

आप में पार्टी से पहले ही खफा चल रहे पूर्व जिला सचिव विशाल अवस्थी ने झाड़ू छोड़कर भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लिया है। उनके साथ वार्ड इंचार्ज आशू भारती ने भी आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। बताते हैं कि दोनों नेता पार्टी में लगातार अनदेखी किए जाने के कारण पिछले कुछ दिनों से नाराज़ चल रहे थे। पार्टी ने कुछ समय पहले विशाल अवस्थी की जिला सचिव के पद से भी छुट्टी कर दी थी। जिसके बाद अवस्थी लगातार पार्टी की गतिविधियों से दूर ही रहे रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने जिला प्रधान रजनीश धीमान की मौजूदगी में अवस्थी और भारती की भाजपा में शामिल कराया।

————-

Leave a Comment