watch-tv

बहू के अवैध संबंधों से परेशान होकर व्यक्ति ने किया सुसाइड, गांव की महिलाएं करती थी कमेंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 7 अक्टूबर। गुरदसपुर के कस्बा फतेहगढ़ चुंडियां में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जहरीली चीज निगलकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक गांव की महिलाओं के तानों से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह के तौर पर हुई है। मृतक मनजीत सिंह के भतीजे गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी के गांव के ही एक लड़के के साथ अवैध संबंध थे। इसके बारे में पड़ोस में ही रहने उसकी पत्नी की सहेलियों को इस बारे में सब कुछ पता था। वह अक्सर ही उसके चाचा मनजीत सिंह को बेईज्जत करती रहती थी।

सरप्राइज देने विदेश वापस लौटा पति

गुरमीत सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को वह अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए विदेश से वापस घर लौटा था। उसने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, जिस पर उसने अपनी पत्नी को भला-बुरा कहा था। जब पत्नी ने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया तो प्रेमी ने एक मैसेज भेज उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी शाम उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई।

खेत में जाकर निगला जहरीला पदार्थ

इस सारी घटना के बारे में उसकी पत्नी की सहेली रजनी और मनदीप कौर को सब कुछ पता था। वह उसके चाचा को इस बारे में बार बार कमेंट कर बेइज्जत किया करती थी, जिससे दुखी होकर उसके चाचा मनजीत सिंह ने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस मामले में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने गुरमीत सिंह के बयान पर उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी गगन और पत्नी की सहेली रजनी और मनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment