परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

परिवहन मंत्री अनिल विज की कड़ी कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

 

सोमवार शाम परिवहन मंत्री विज ने अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर स्वयं उतर ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ा था, कई अनियमितताएं मिली थी

अम्बाला, 04 फरवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज द्वारा सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवर लोडिड वाहनों के खिलाफ लगाए गए छापे के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिनपर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

 

दो वाहन चालकों द्वारा मौके पर ही चालान भर दिए गए थे जबकि शेष वाहनों को जब्त किया गया था। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा। आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज बताया कि 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई थी जिनपर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी।

 

गौरतलब है कि अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने एकाएक छापा मारा था और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था। छापे की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अम्बाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। छापे के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज मंत्री अनिल विज ने स्वयं चैक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चैक किया था। मंत्री विज की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मच गई थी।

 

श्री विज ने मौके पर ही तब कहा था कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चले और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चैक करने के निर्देश दिए थे तथा यह भी कहा था कि वह कभी भी, कहीं भी वाहन जांच फिर से कर सकते हैं।

 

इन वाहन चालकों पर इतना जुर्माना लगाया

 

वाहन नंबर जुर्माना राशि

एचआर 658381 43500

एचआर 64ए4868 32000

एचआर 37ई2769 36500

एचआर 37सी5867 25500

एचआर 37डी7071 15000

एचआर 37डी3408 15500

एचआर 37ई2463 15500

पीबी05डब्ल्यू9925 11000

पीबी03एपी6676 7500

एचआर69ई2155 6500

पीबी11बीवाई8754 6500

एचआर47डी4529 6500

पीबी13बीडी2263 6000

एचआर37ई6889 5500

पीबी03एजे2713 5500

एचआर37ई9993 5500

आरजे50जीए7631 5500

एनएल01एए3304 4500

Leave a Comment