चंडीगढ/यूटर्न /13 जून: चंडीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद के निजी मामले को लेकर एक शखस ने ऐसा कदम उठाया कि हडक़ंप मच गया। दरअसल शखस पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए 125 फिट ऊंचे टावर पर चढक़र अपनी मांग को पूरी करने की गुहार लगाने लगा। सूचना के मुताबिक चंडीगढ़ में एक शखस भूमि विवाद के समाधान के लिए पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत मान से मिलने की मांग को लेकर मंगलवार को 125 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। शखस के मोबाइल टावर पर चढऩे के बाद हडक़ंप मच गया। पांच घंटे बाद पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में कामयाब रही। उसे ‘स्काईलिस्ट’ सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया। चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गुरमुख सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि सेक्टर 17 में एक शखस मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक दमकल गाड़ी और एक एमबुलेंस तैनात की गई।
हरियाणा के जींद का रहने वाला है शखस
डीएसपी ने बताया कि हरियाणा में जींद का रहने वाला विक्रम पंजाब के मानसा जिले में एक भूमि विवाद में उलझा हुआ है और उसने दावा किया कि मामले में उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएसपी ने बताया कि उन्होंने विक्रम से फोन पर वार्तालाप की और बताया कि उन्होंने पंजाब के मुखयमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी से बात की है और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक ने विक्रम को मुखयमंत्री के आवास तक ले जाने का आश्वासन भी दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्रम ने पुलिस के अनुरोध पर ध्यान दिया और नीचे आने के लिए तैयार हो गया। उन्होंने बताया कि नीचे आने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
—————-
