लुधियाना : पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग गैंग का मेंबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोना खरीदने का लालच देते थे, नकली नोट बरामद

लुधियाना 9 जुलाई। महानगर की पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले  गैंग का मेंबर गिरफ्तार किया है। आरोपी से 500  के नकली नोटों की 6 गडि्डयां भी मिलीं। इस गैंग के मेंबर गहने के कारोबारियों को निशाना बनाते थे।

एसीपी इन्वेस्टिगेशन राज कुमार ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने लोगों को ठगने वाले गैंग का मेंबर काबू किया। इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन की टीम ने आरोपी अशोक कुमार जाट निवासी बीकानेर को गश्त दौरान थाना डिवीजन  4 के इलाके से पकड़ा। उसके दो साथी फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार अपने दो साथी कन्हैया और राम निवास के साथ मिलकर कारोबारियों को ठगता था। कन्हैया ज्वैलरी का काम करने वाले लोगों के साथ अशोक कुमार की ऑनलाइन बतौर ग्राहक जान-पहचान कराता था। सोना खरीदने की डील होने के बाद जब सोना खरीदना होता था तो आरोपी लोगों को नकली नोट थमा देते थे। गडि्डयों के ऊपर और नीचे 500 रुपए का असली नोट होते थे, जबकि बाकी सभी नकली नोट रहते थे। पुलिस को आरोपी के बैग से 2 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। हालांकि ठग गैंग ने अभी लुधियाना में किसी को निशाना नहीं बनाया था।

————–