चंडीगढ़ : चोरियां करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आरोपियों से 9 बैटरियां बरामद कीं, पुलिस खंगाल उनका रिकॉर्ड

चंडीगढ़ 3 नवंबर। सिटी ब्यूटीफुल में चोरियों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 9 बैटरियां बरामद की गई हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में अंकित उर्फ लोटा उम्र 21, निवासी मौली, नीरज उर्फ लड्डू उम्र 21, निवासी मौली कॉम्प्लेक्स और राम सिंह उर्फ दाम सिंह उम्र 34, निवासी एनआईसी शामिल हैं। इन सभी को आईटी पार्क थाना क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक शिव कुमार निवासी मनी माजरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अक्टूबर की रात उसने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह ई-रिक्शा से तीन बैटरियां गायब मिली थीं। एएसआई हुशिंदर राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान अंकित को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक चोरी की बैटरी बरामद हुई।

बताते हैं कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नीरज और राम सिंह को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो और बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने 6 और चोरी की बैटरियां बरामद कीं।

————

मलोट विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट निर्वाचन क्षेत्र के लिए ₹12 करोड़ के विकास अनुदान की घोषणा की मलोट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रमुख परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर सरकारी स्कूलों का उन्नयन, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वितरित